एक झटके में टाटा के 75 लाख शेयर बिके, किसने बेचे और किसने खरीदे? पूरी डिटेल यहां
Sandeep sain
Fri, 23 Aug 2024
News
टाटा टेक्नोलॉजीज में आज एक ब्लॉक डील हुई
प्राइवेट इक्विटी फर्म अल्फा टीसी होल्डिंग्स ने 75 लाख शेयर बेच डाले
इसे खरीदने वालों में डोमेस्टिक फंड्स और हाई नेट वर्थ व्यक्ति शामिल रहे
2023 में आया टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ आपको याद होगा
बहुत भारी संख्या में इसे बोलियां मिलीं, लेकिन कुछ ही भाग्यशाली लोगों को इसके शेयर मिले
30 नवम्बर 2023 को लिस्टिंग 1200 रुपये पर हुई
हालांकि उसके बाद यह शेयर लगातार नीचे गिरता चला गया