home page
banner

Electric Cars in India: इलेक्ट्रिक कारों के बढ़ते क्रेज के बीच भारत में लॉन्च होंगी ये शानदार EVs

 | 
Electric Cars in India: इलेक्ट्रिक कारों के बढ़ते क्रेज के बीच भारत में लॉन्च होंगी ये शानदार EVs

PIONEER INDIYA NEWS HARYANA : देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर लोगों में काफी क्रेज है। भारतीय बाजार में कई इलेक्ट्रिक कारें आ चुकी हैं और निकट भविष्य में कई और वाहनों के बाजार में आने की उम्मीद है। जून-जुलाई महीने में ही कई ब्रांडेड इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च हो सकती हैं। कारों की इस लिस्ट में टाटा मोटर्स से लेकर वोल्वो तक के मॉडल शामिल हैं।

banner

वोल्वो EX90
वोल्वो EX90 इसी महीने 15 जून को भारतीय बाजार में एंट्री कर सकती है। यह एक प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी है। यह कार महज 4.7 सेकेंड में 0 से 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। यह इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज करने पर 300 मील की दूरी तय करने में सक्षम होगी। इस कार की बैटरी को 10 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में सिर्फ 30 मिनट का समय लगता है। वॉल्वो की इस प्रीमियम लग्जरी कार की कीमत 1.50 करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है।

banner

मिनी कूपर एसई 2024
मिनी कूपर एसई एक 4-सीटर कार है। यह इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज करने पर 234 से 250 मील तक चलने का दावा करती है। इस कार की स्पीड की बात करें तो यह ईवी महज 6.7 सेकेंड में 0 से 62 मील प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। यह कार 20 जून के आसपास भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है। मिनी कूपर एसई की कीमत लगभग 55 लाख रुपये होने की संभावना है।

banner

बीवाईडी सीगल
BYD Seagull एक बजट-अनुकूल इलेक्ट्रिक कार साबित हो सकती है। यह कार 10 लाख रुपये की रेंज में भारतीय बाजार में एंट्री कर सकती है। BYD Seagull एक बार चार्ज करने पर 300 किमी से 380 किमी तक की रेंज देगी। इस कार को डीसी फास्ट चार्जिंग की मदद से आसानी से चार्ज किया जा सकता है।

banner

टाटा कर्व ई.वी
टाटा मोटर्स की कर्व ईवी को लेकर काफी चर्चा हो रही है। टाटा की यह इलेक्ट्रिक कार 16 जुलाई के आसपास बाजार में आ सकती है। इस कार की कीमत लगभग 20 लाख रुपये होने की संभावना है। यह कार सिंगल चार्ज में 450 किमी से 500 किमी तक की रेंज दे सकती है। इलेक्ट्रिक कार लॉन्च होने के बाद इस कार के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट भी आने की संभावना है। टाटा मोटर्स नेक्सॉन ईवी और पंच ईवी जैसे नामों के साथ इलेक्ट्रिक कार बाजार में पहले से ही मौजूद है।

WhatsApp Group Join Now

banner