home page
banner

Ford Capri EV: 627 किमी रेंज के साथ आई फोर्ड की नई EV, शानदार फीचर्स, जानें कीमत

 | 
Ford Capri EV: 627 किमी रेंज के साथ आई फोर्ड की नई EV, शानदार फीचर्स, जानें कीमत

PIONEER INDIA NEWS HARYANA : कार निर्माता कंपनी फोर्ड ने हाल ही में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार पेश की है। इस कार में कई दमदार फीचर्स के साथ दमदार रेंज दी गई है। दरअसल, फोर्ड ने यूरोप में अपनी नई कैप्री ईवी पेश की है। फ्रांसीसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एरिक कैंटोना ने इस ईवी को प्रस्तुत किया। इसके अलावा कंपनी ने इस कार में पांच दरवाजे भी दिए हैं। हालाँकि, इसे हाल ही में यूरोपीय बाज़ार में लॉन्च किया गया है।

banner

अब इस इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन की बात करें तो कंपनी की यह कार कभी स्टाइलिश 2-डोर कूपे थी। लेकिन अब कंपनी ने इसे तीन-बॉक्स क्रॉसओवर सेडान के रूप में डिजाइन किया है। इसके अलावा कार को फास्टबैक लुक भी दिया गया है जो कार के लुक में चार चांद लगाता है। इस कार का डिजाइन भी काफी अलग और स्टाइलिश है।

banner

फोर्ड कैप्री ईवी: विशेषताएं

क्या तुमने देखा प्रसिद्ध व्यक्ति की वापसी हुई।

नई ऑल-इलेक्ट्रिक फोर्ड कैप्री। ✓

अधिक जानें 👇 https://t.co/JBhlChJ3ku
#FordCapri #TheLegendIsBack #JeSuisCapri #ElectricVehicle #EV pic.twitter.com/aq7fAuzgRy

- फोर्ड न्यूज यूरोप (@FordNewsEurope) 10 जुलाई 2024
अब इस इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स की बात करें तो फोर्ड ने इसमें 14.6 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसके अलावा इसमें फ्लोटिंग सेंटर कंसोल भी है। साथ ही कंपनी ने इसमें ग्लास ब्लैक बॉडी क्लैडिंग का इस्तेमाल किया है। वहीं, इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम समेत बेहद आधुनिक फीचर्स हैं।

banner

फोर्ड कैपरी ईवी: बैटरी पैक

फोर्ड ने इस नई ईवी में 77 kWh का बैटरी पैक दिया है। इस बैटरी की मदद से यह कार फुल चार्ज पर करीब 627 किमी की रेंज देती है। कंपनी के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक कार महज 6.4 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। कंपनी ने कार के टॉप AWD वेरिएंट में 79 kWh का बैटरी पैक दिया है। यह वेरिएंट फुल चार्ज होने के बाद 592 किमी की रेंज प्रदान करता है।

banner

फोर्ड कैप्री ईवी: कीमत

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि Ford Capri EV की एक्स-शोरूम कीमत 51.55 लाख रुपये से शुरू होती है और 55.95 लाख रुपये तक जाती है। हालांकि यह इलेक्ट्रिक कार अभी तक यूरोप तक ही सीमित है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी जल्द ही इसे भारतीय बाजार में भी लॉन्च कर सकती है।

WhatsApp Group Join Now

banner