home page
banner

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 650: ट्विन-सिलेंडर और 650cc इंजन के साथ दस्तक दे सकती है रॉयल एनफील्ड की नई बाइक, जानें डिटेल

 | 
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 650: ट्विन-सिलेंडर और 650cc इंजन के साथ दस्तक दे सकती है रॉयल एनफील्ड की नई बाइक, जानें डिटेल

PIONEER INDIA NEWS HARYANA : रॉयल एनफील्ड देश में दमदार बाइक्स के लिए जानी जाती है। रॉयल एनफील्ड बाइक खरीदना देश में स्टेटस सिंबल भी माना जाता है। देश के युवा भी रॉयल एनफील्ड बाइक चलाना पसंद करते हैं। हालांकि, कई लोगों को इनकी ऊंची कीमतें पसंद नहीं आतीं. अब रॉयल एनफील्ड अपनी नई बाइक रॉयल एनफील्ड हिमालयन 650 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

banner

नया क्या मिलेगा?

दरअसल, मिली जानकारी के मुताबिक रॉयल एनफील्ड हिमालयन 650 पहली भारतीय बाइक होगी जिसमें डुअल फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया जाएगा। इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसे ट्विन-सिलेंडर इंजन के साथ भी पेश किए जाने की संभावना है। हालांकि, रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 सीसी इंजन मॉडल पहले से ही बाजार में उपलब्ध है।

banner

कैसा होगा डिज़ाइन?

रॉयल एनफील्ड की आने वाली नई बाइक में ट्रिपर टीएफटी डिस्प्ले के साथ टेललाइट की सुविधा होगी। इसके अलावा इसमें स्टाइलिश टर्न इंडिकेटर्स और स्प्लिट सीट सेटअप भी होगा। हालांकि, इसके फ्यूल टैंक में कोई बदलाव नहीं होगा। यह हिमालयन 450 के समान होगा।

banner

इस बाइक की सबसे अनोखी बात इसका डुअल फ्रंट डिस्क ब्रेक फीचर है। यह देश की पहली बाइक होगी जिसके फ्रंट में लोगों को डुअल डिस्क ब्रेक देखने को मिलेंगे। इसके अलावा बाइक में यूएसडी फॉर्क भी होगा।

पॉवरट्रेन

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 650 बाइक को 648 सीसी एयर या ऑयल कूल्ड ट्विन-सिलेंडर इंजन के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, इसे कंपनी की दूसरी सबसे बेहतरीन ऑफरोड बाइक में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा इस बाइक के व्हील साइज को भी बदला जा सकता है।

banner

कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस बाइक के फ्रंट में 20 या 21 इंच का व्हील साइज दे सकती है। पीछे की तरफ 17 ​​इंच का व्हील साइज होने की संभावना है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस बाइक की कीमतों की घोषणा नहीं की है। यह बाइक इस साल के अंत तक देश में लॉन्च होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now

banner