home page
banner

भारत सरकार ने वापस लिया राष्ट्रीय पुरस्कार, यौन शोषण के आरोपी को बड़ा झटका, इवेंट से भी किया गया बैन

 | 
भारत सरकार ने वापस लिया राष्ट्रीय पुरस्कार, यौन शोषण के आरोपी को बड़ा झटका, इवेंट से भी किया गया बैन

PIONEER INDIA NEWS HARYANA : साउथ इंडियन और बॉलीवुड स्टार्स को अपनी उंगलियों पर नचाने वाले मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर रेप के आरोप में 19 सितंबर से जेल में हैं। उन्हें 'तिरुचिथम्बलम' के गाने मेघम करुक्कथा के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना था, लेकिन जानी मास्टर, जो अब बलात्कार के आरोप में जेल में हैं, से पुरस्कार छीन लिया गया है।

banner

शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सेल ने एक बयान जारी कर बताया कि जानी मास्टर के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को निलंबित कर दिया गया है. उप निदेशक इंद्राणी बोस द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में लिखा गया, 'आरोप की गंभीरता और लंबित अदालती मामले को देखते हुए, श्री शेख जानी की सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए 2022 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को निलंबित करने का निर्णय लिया गया है।'

banner
WhatsApp Group Join Now

banner