home page
banner

ऐसा ही कुछ इंडियाज बेस्ट डांसर में देखने को मिला, इमोशनल हुईं सोनाक्षी सिन्हा, आंखों से निकले आंसू, वीडियो हुआ वायरल.

 | 
ऐसा ही कुछ इंडियाज बेस्ट डांसर में देखने को मिला, इमोशनल हुईं सोनाक्षी सिन्हा, आंखों से निकले आंसू, वीडियो हुआ वायरल.

PIONEER INDIA NEWS HARYANA : दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों पति जहीर इकबाल के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रही हैं। शादी के बाद दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। अब दोनों शो 'इंडियाज बेस्ट डांस सीजन 4' में नजर आएंगे। मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें एक प्रतियोगी की परफॉर्मेंस देखकर सोनाक्षी सिन्हा भावुक हो जाती हैं।

banner

प्रोमो की शुरुआत जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की रोमांटिक परफॉर्मेंस से होती है। परफॉर्म करते वक्त दोनों एक दूसरे में खो जाते हैं. इसके बाद प्रतियोगी इशानी ने अपने दमदार डांस परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया, जो मां और बेटी के खूबसूरत रिश्ते पर आधारित है. विदाई का सीन देखकर सोनाक्षी सिन्हा भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए। वह कहती हैं, 'यह एक खूबसूरत प्रदर्शन था।'

banner

सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए सोनाक्षी ने पति जहीर के साथ डांस किया
और कैप्शन में लिखा है, 'इशानी की इमोशनल परफॉर्मेंस से हर कदम प्यार से रंग जाएगा।' प्रोमो को देखकर लग रहा है कि डांस रियलिटी शो का आने वाला एपिसोड इमोशन्स से भरपूर होने वाला है। एक और प्रोमो की झलक भी सामने आई है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले' के रोमांटिक गाने 'जनम जनम' पर खूबसूरत परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान जहीर ने अपनी पत्नी सोनाक्षी के गाल पर किस भी किया।

banner
WhatsApp Group Join Now

banner