LAC पर तनाव के बीच भावुक हुआ चीन, भारतीय नौसेना के गाए गुणगान

PIONEER INDIA NEWS HARYANA : LAC पर जारी तनाव के दौरान एक घटना ने चीन को काफी भावुक कर दिया. उन्होंने भारतीय नौसेना की तारीफ में कसीदे पर कसीदे पढ़ने शुरू कर दिए. दरअसल, उन्होंने भारतीय नौसेना को धन्यवाद दिया। भारतीय नौसेना द्वारा एक घायल चीनी नाविक की जान बचाने के बाद से इसकी सराहना की जा रही है। यह घटना मुंबई के तट पर एक मालवाहक जहाज से जुड़ी थी, जहां एक चीनी नाविक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे समय पर चिकित्सा सहायता दी गई।

51 वर्षीय एक चीनी नाविक को गंभीर रक्तस्राव से पीड़ित देखा गया। भारतीय नौसेना के एक हेलीकॉप्टर ने लगभग 370 किलोमीटर (200 समुद्री मील) दूर मालवाहक जहाज झोंग शान मैन से घायल नाविकों को बचाने के लिए तेज हवाओं और ऊंची लहरों का सामना किया। यह कार्रवाई 24 जुलाई की रात को की गयी.

मीडिया से बात करते हुए, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने नाविक को तत्काल और प्रभावी सहायता और समय पर चिकित्सा उपचार के लिए भारतीय पक्ष को धन्यवाद दिया। अब उस नाविक की तबीयत ठीक है. वह चीन आ गया है. और धीरे-धीरे ये बेहतर हो रहा है.
लिन ने भारतीय नौसेना और अन्य संबंधित विभागों को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम उन सभी विभागों और कर्मियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस कठिन परिस्थिति में हमारी मदद की और इस मानवीय मिशन को सफल बनाया।

भारतीय नौसेना और समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी), मुंबई ने इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन का समन्वय किया। इस समय भारत-चीन सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति के बावजूद भारत ने मानवीय दृष्टिकोण को प्राथमिकता दी और इस जटिल बचाव अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया।