home page
banner

Haryana Weather: हरियाणा में अगले तीन दिनो में भीषण गर्मी की चेतावनी , वोटिंग वाले दिन कैसे होगा मौसम का हाल

 | 
Haryana Weather: हरियाणा में अगले तीन दिनो में भीषण गर्मी की चेतावनी , वोटिंग वाले दिन कैसे होगा मौसम का हाल

Haryana Weather Updates: हरियाणा में प्रचंड गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में अब मौसम विभाग ने हरियाणा के मौसम को लेकर ताजा अपडेट दिया है।

मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार से गर्मी का सितम और बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है।  24 से 26 अप्रैल तक तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। 

banner

 
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस दौरान हवा 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से चलने का भी अनुमान है।  इसके साथ ही 25 मई को हरियाणा के सभी इलाकों में गर्मी ज्यादा रहेगी। पारा 45 से 46 डिग्री होने का अनुमान है।

ऐसे में वोटिंग के दिन वोटर को दिक्कत हो सकती है। मौसम विभाग ने वोटर को अपनी सहूलियत के लिए सुबह 11 बजे तक वोटिंग करने का सुझाव दिया है। विभाग के अनुसार सुबह सबसे पहले वोट करें, उसके बाद दूसरा काम करें। 

banner

 
बता दें कि फरीदाबाद में पिछले कई दिनों में लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सूरज आग उगल रहा है और गर्म हवाएं परेशान कर रही हैं। इस सप्ताह की शुरुआत तक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन पीछे दो दिन से इसमें हल्की गिरावट देखने को मिली है। 

banner


बुधवार को भी तापमान में हल्की गिरावट बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 43.63 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार और शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री, शनिवार को 46 डिग्री, रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रहने का आशंका है।

banner

WhatsApp Group Join Now

banner