home page
banner

Russia-North Korea : नॉर्थ कोरिया से खाने के बदले में हथियार लेगा रूस, अमेरिका का दावा- डील करने जाएंगे रूसी अफसर, किम जोंग उन के देश में अनाज की कमी

Russia will take weapons in exchange for food from North Korea, US claims – Russian officers will go to deal, lack of food grains in Kim Jong Un's country
 | 
Russia will take weapons in exchange for food from North Korea, US claims – Russian officers will go to deal, lack of food grains in Kim Jong Un's country

Pioneer Indiya News, Haryana : Ukraine जंग में हथियारों की कमी को पूरा करने के लिए अमेरिका अब North Korea की मदद लेने वाला है। अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने ये दावा किया है। किर्बी के मुताबिक रूस North Korea को हथियारों के बदले अनाज देने वाला है। दोनों देशों के बीच इसे लेकर जल्द ही एक डील हो सकती है।

banner

 

जॉन किर्बी ने कहा है कि दोनों देशों के बीच ये डील करवाने के लिए रूस एक डेलिगेशन को नॉर्थ कोरिया भेजेगा। उन्होंने बताया अमेरिका इस संभावित डील पर लगातार नजर बनाए हुए है।


रूस-North Korea के बीच की डील UNSC के नियमों के खिलाफ
जॉन किर्बी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह भी कहा कि रूस और North Korea के बीच होने वाली डील संयुक्त राष्ट्र संघ की सिक्योरिटी काउंसिल के नियमों के खिलाफ है।

banner

 

इससे पहले अमेरिका ने स्लोवाकिया के आदमी पर आरोप लगाए थे कि वो यूक्रेन में जंग लड़ने के लिए रूस को North Korea से हथियार दिलवा रहा है। गुरुवार को अमेरिका ने एशोत माक्रचेव नाम के इस युवक पर सेंक्शन्स यानी पाबंदियां भी लगा दी थी।

 

अमेरिका ने आरोप लगाया था कि एशोत ने 2022 के अंत और 2023 के शुरूआती महीने में रूस और North Korea के बीच हथियारों को लेकर एक डील कराई थी। North Korea को रूस में हथियार पहुंचाने के बदले कैश, कॉमर्शियल एयरक्राफ्ट और कच्चा माल दिया गया था।

banner

 

1990 से खाने की कमी से जूझ रहा North Korea
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्थ कोरिया में 1990 के दशक में खतरनाक अकाल पड़ा था। तब से वहां पर खाने की कमी है। फरवरी में एक्सपर्ट्स ने चेताया था कि अनाज के उत्पादन में कमी होने की वजह से North Korea में खाने का संकट गहरा गया है। बेकार मौसम और अंतर्राष्ट्रीय पाबंदियों के चलते वहां स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

banner

 

साउथ कोरिया की सैटलाइट इमेज से दिखाया था कि North Korea में साल 2022 में 2021 के मुकाबले 18 हजार टन कम अनाज पैदा हुआ था।


किम जोंग ने लोगों को कम खाना खाने का आदेश दिया था
2022 में उत्तर कोरिया से आई एक रिपोर्ट ने दावा किया था कि अनाज की कमी को पूरा करने के लिए किम जोंग उन ने लोगों से कम खाना खाने को कहा है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया के मुताबिक, कोरिया वर्कर्स पार्टी (WPK) की बैठक में किम जोंग ने कहा था- अब देश में फैक्ट्रियां लगाने पर काम होगा और लोगों के जीवन में सुधार लाया जाएगा। इस वक्त देश 'जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।'

 

मीडिया ने किम की जो तस्वीर जारी की है उनमें वो पहले के मुकाबले काफी दुबले नजर आ रहे थे। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, देश में भोजन की कमी को देखते हुए किम जोंग ने अपनी खुराक कम कर दी थी। इसके साथ उन्होंने हालात नॉर्मल होने तक देश के लोगों को भी कम खाना खाने का आदेश दिया था।

WhatsApp Group Join Now

banner