ओलंपिक पेरिस 2024 से भारत लौटने के बाद विनेश फोगाट के आंसू छलक पड़े
Aug 17, 2024, 16:32 IST
| 
PIONEER INDIA NEWS HARYANA : विनेश फोगाट वापस भारत: ओलंपिक पेरिस 2024 से भारत लौटने के बाद विनेश फोगाट के आंसू छलक पड़े। विनेश फोगाट की अयोग्यता पर खेल मंत्री मनसुख मंडाविया का बयान | विनेश फोगाट ओलंपिक 2024: पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय बनी विनेश फोगाट शनिवार को भारत लौट आईं। उनकी फ्लाइट सुबह 10:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची. विनेश पेरिस ओलिंपिक के लिए कई दिनों तक पेरिस में थीं। भारत लौटने पर आईजीआई एयरपोर्ट पर फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक जैसी हस्तियां भी पहुंची थीं, जिन्हें देखकर वह भावुक हो गईं और उनके आंसू छलक पड़े।